भिंड:वाटर वर्क्स स्थित फॉरेस्ट आफिस में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ हुए विवाद में पास में रहने वाले एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। वन मंडल कर्मचारी के साथ इस घटना के बाद आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि वन विभाग कर्मचारी बृसभान सिंह गुर्जर पुत्र पानसिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि फॉरेस्ट ऑफिस के कैंपस में लकड़ी उठाने को लेकर पास में रहने वाले सत्यम उपाध्याय ने उसके साथ विवाद करते हुए गाली गलौज किया। इस दौरान आरोपी को गाली देने से रोकने पर वह तैस में आ गया और घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और हवाई फायर करने लगा
