महिला की सोने की चैन चोरी

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत सराफा बाजार में सिवनी निवासी महिला की सोने की चैन चोर हो गई। पुलिस ने बताया कि श्रीमति वंदना पटेल 35 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया थाना लखनादौन जिला सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छोटा फुहारा के पास सूजी मोहल्ला में उसकी बहन रहती है जिसके यहां मेहमानी में आई थी। इसी दौरान उसने सोने की एक चैन वजनी 9 ग्राम की कुचया ज्वैलर्स सराफा बाजार से खरीदी थी। सोने की चैन को दुकानदार ने एक पर्स में रख कर उसे दे दिया और उसने सोने की चैन वाले पर्स को अपने बैग में रख ली थी। उसके साथ उसकी मामी शर्मिला पटेल थी, जिनके साथ पानी का बाटल लेने के लिये अंधेरदेव गई थी। बाटल खरीद कर दुकान से आगे गई और एक होटल में समोसा लिया एवं अपना बैग देखी तो सोने की चैन रखा पर्स बैग में नही था। रास्ते में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है सोने की चैन की कीमत लगभग एक लाख पांच हजार रूपये की है ।

Next Post

12 किलो गांजा के साथ युवक-युवती पकड़ाए 

Sun Jan 11 , 2026
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं मदनमहल की टीमों ने 12 किलो 251 ग्राम गांजा के साथ मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त युवक, युवती को गिरफ्तार किया है। मदनमहल टीआई धीरज कुमार राज ने बताया कि लिंक रोड़ शराब दुकान के पास मदनमहल में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत […]

You May Like

मनोरंजन