ग्वालियर: सागरताल पर बनी कालोनी कृष्णा रेसीडेंसी के अवैध निर्माण को आज नगर निगम ने हटा दिया। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। सागर ताल से जलालपुर वाले रोड पर कृष्णा रेसीडेंसी नाम से अवैध कॉलोनी का निर्माण ग्राम जगनापुरा में सर्वेश सिंह तोमर पुत्र जय सिंह तोमर, रूचि तोमर पत्नी देवेश तोमर, अज्ञात गुप्ता पुत्र श्याम बाबू गुप्ता, कमलेश राय पुत्र राजाराम राय, हेमंत शर्मा द्वारा बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा नगर निगम ग्वालियर से प्राप्त कर अवैध कॉलोनी का विकास निर्माण कर प्लॉटों का अवैध विक्रय किया जा रहा था।
जिस पर कच्ची रोड, ऑफिस व साइट का बोर्ड निकाल कर जप्त किया गया। कार्यवाही में तहसीलदार सत्येन्द्र तोमर, नगर निगम से सहायक नगर निवेशक, भवन अधिकारीयशवंत मैकले, भवन निरीक्षक राजेश परिहार, मदाखलत अमला एवं पुलिस अमला उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों से भी अतिक्रमण हटाया गया।
