विद्यालय के अंदर शराब पीने पर प्राचार्य एवं शिक्षक निलंबित

सागर। संभागायुक्त अनिल सुचारी ने सागर जिले के खुरई के गढौलाजागीर स्थित शास० उ०मा०विद्यालय के अंदर शराब पीने वाले प्राचार्य आर.पी. नामदेव एवं पी.टी.आई. शिक्षक संदीप सिंह ठाकुर पर सख्त कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया।

कमिश्नर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा अवगत कराया गया कि सांदीपनी शास० उ०मा०वि० गढौलाजागीर विकास खण्ड खुरई जिला सागर में प्राचार्य आर.पी. नामदेव एवं पी.टी.आई. संदीप सिंह ठाकुर द्वारा विद्यालय में शराब का सेवन करते हुए फोटो दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई। कलेक्टर जिला सागर से प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत प्राचार्य आर.पी. नामदेव एवं पी.टी.आई. शिक्षक संदीप सिंह ठाकुर को संभाग कमिश्नर ने निलंबित कर दिया।

Next Post

आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी मातृशक्ति उद्यमियों को मिला सम्मान

Fri Nov 14 , 2025
भोपाल। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला भोपाल में महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को समर्पित मातृशक्ति उद्यमी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जहां आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला […]

You May Like