कटनी: रंगनाथ थाना नगर अंतर्गत बरगवां स्थित दो स्पा सेंटर में गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर चार लड़कियों और एक युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक स्पा सेंटर में मैनेजर है। पुलिस को स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने बताया कि बरगवां स्थित रॉयल स्पा सेंटर और केएट स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों होने के संदेह के पर पुलिस टीम ने दबिश दी। दबिश के दौरान रॉयल स्पा सेंटर से तीन लड़कियों अैर केएट स्पा सेंटर से एक लड़की और स्पा सेंटर के मैनेजर को पकड़ा गया है।
स्पा सेंटर से कुछ आपत्ति जनक सामग्री भी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन और अजाक डीएसपी प्रभात शुक्ला के नेतृत्व में की गई है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से जानकारी मिली रही थी कि स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अवैध और अनैतिक कार्य देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में दबिश देकर जांच शुरु की है। हालांकि दोनों ही स्पा सेंटरों में कोई भी आपत्ति जनक स्थिति में नहीं मिला है।
देह व्यापार का संदेह
शहर से लेकर उपनगरीय क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटरों में आए दिन देह व्यापार होने का आरोप लगता रहता है। लोगों का कहना है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जाता है। पुलिस भी देह व्यापार के संदेह में छापेमार कार्रवाई करती है। छापे मार कार्रवाई में आपत्ति जनक सामग्री भी जब्त की जाती है। लेकिन ऐसी कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई, जिसके कारण स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो सके। कभी-कभार की जाने वाले कार्रवाई से स्पा सेंटरों की आड़ में किया जा रहा देह व्यापार नहीं बंद हो रहा है। स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार बंद कराने के लिए पुलिस टीम को अभियान चलाकर कार्रवाई करनी पड़ेगी, तब जाकर स्पा सेंटरों की आड़ में किया जा रहा देह व्यापार रुकेगा।
