
छिंदवाड़ा. थाना हर्रई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमुनिया के जंगल में एक युवक का कंकाल पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज ग्राम जमुनिया के ग्रामीण लोग क्षेत्र में स्थित जंगल के ओर गए हुए थे इस दौरान उन्होंने पेड़ में फांसी के फंदे पर एक युवक का कंकाल लटका हुआ पाया जिसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुंची और कंकाल की शिनाख्त करने में जुट गई. पुलिस ने ग्राम जमुनिया के लोगों से पूछताछ तो पाया कि कंकाल ग्राम में ही रहने वाले चंद्रकुमार धुर्वे 35 वर्ष का है. मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि चंद्रकुमार धुर्वे पिछले कई दिनों पूर्व घर से निकला था लेकिन फिर वह घर नही लौटा. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि कंकाल लगभग 20 दिन पुराना है. अब पुलिस मामले की जंाच में जुटी है कि आखिर जंगल में जाकर चंद्रकुमार ने फांसी लगाया है कि अन्य कोई मामला है.
