
शिवपुरी। 16 लाख कीमत की 1200 बोरी नकली खाद जब्त कर गोदाम सील कर दिया गया है। शिवपुरी में दो युवक किराए से जगह लेकर खाद की कालाबाजारी कर रहे थे। गोदाम किराए पर लेकर नकली खाद बेचने पर गोदाम सील कर दिया गया है। शिवपुरी शहर के सर्किल जेल के पास बड़ौदी क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से करीब 1200 बोरी नकली डीएपी खाद बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
