भोपाल: अटल बिहारी बाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के अधिकृत ईमेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मेल भेजा गया।
सूचना मिलते ही कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर तत्काल एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बिना देर किए पुलिस को मामले की जानकारी दी।
घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं तथा परिसर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Post
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी में वर्टिगो स्ट्रक्चर का उद्घाटन, ऊँचाई पर कार्य की सुरक्षा होगी मजबूत
Wed Mar 18 , 2026
सारनी: सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्टिगो (Vertigo) स्ट्रक्चर का उद्घाटन मुख्य अभियंता सुशील कुमार लील्होरे द्वारा किया गया। यह संरचना ऊँचाई पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्य कुशलता बढ़ाने में सहायक साबित होगी।इस अवसर पर अति मुख्य […]

You May Like
-
11 months ago
ताज स्टोरी ने जटाधरा को चटाई धूल
-
2 months ago
जन-विश्वास अभियान के तहत नागरिकों से किया जनसंवाद
-
9 months ago
भारत सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा
-
7 months ago
ट्रेन में चढ़ रहे यात्रियों के उड़ाता था मोबाइल
-
11 months ago
7 घोड़ों के गायब होने पर सवाल बरकरार, अब एफआईआर की तैयारी