पैर छूने के बहाने बदमाशों ने वृद्ध के उड़ाए 8 हजार रूपये

रीवा, सिविल लाइन थाना अंतर्गत शहर में ठगी का नया पैंतरा सामने आया है. अब अपराधी आशीर्वाद लेने के बहाने बुजुर्गों की जेब साफ कर रहे हैं. कोठी शिव मंदिर से दर्शन कर निकले वृद्ध को आरोपियों ने चाचा जी कह कर पैर छुए और 8 हजार रूपये पार कर दिये. यह घटना रात 8 बजे के करीब हुई. सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत की गई है.

विजय पुरवार निवासी पदमधर कॉलोनी पैदल शंकर जी के मंदिर में दर्शन कर प्रकाश चौराहे के समीप पहुंचे ही थे, तभी स्कूटी पर सवार एक युवक उनके पास आकर रुका. युवक ने बड़े अदब से कहा चाचा जी की जय हो और झुककर पैर छूने लगा. बुजुर्ग कुछ समझ पाते, इसके पहले ही युवक ने अपने दूसरे साथी से कहा अरे आओ, चाचा जी के पैर पकडक़र आशीर्वाद लो. इसी दौरान दोनों युवक बुजुर्ग को बातों में उलझाए रहे एक ने पैर पकड़े और दूसरे ने बड़ी सफाई से उनकी जेब से 8000 रुपये निकाल लिए. जब तक बुजुर्ग कुछ समझ पाते दोनों ठग स्कूटी पर सवार होकर रफूचक्कर हो चुके थे, बुजुर्ग के होश उड़ गए. उन्होंने आसपास के लोगों को घटना बताई, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे. पीडि़त ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. इसके पूर्व भी इस तरह की घटना हो चुकी है.

Next Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजो की सूची में कोहली ने पोंटिंग की बराबरी की

Wed Nov 4 , 2026
ऑकलैंड, 04 नवंबर (वार्ता) स्टार बल्लबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे को अपने शानदार करियर का एक और यादगार पल बना दिया। उन्होंने 74 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स बदल दिए। वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने […]

You May Like