
देवास। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त निर्देशों के तहत उज्जैन लोकायुक्त इकाई ने टोंक खुर्द में बड़ी कार्रवाई की है।
लोकायुक्त टीम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए जनपद कार्यालय टोंक खुर्द स्थित उनके कार्यालय में ट्रैप किया।
जानकारी के अनुसार, सहायक सचिव टोंकखुर्द ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव के समक्ष शिकायत की थी कि श्री सोनी ग्राम रोजगार सहायक के ग्राम पंचायत नावदा में तबादले के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन में मामला सही पाया गया।
शिकायत की पुष्टि में ही लोकायुक्त टीम ने कार्यवाही कर भ्रष्टाचार को बेनकाब किया।
लोकायुक्त टीम: उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक शेजवार, टीम सदस्य श्याम शर्मा, उमेश जाटवा, संदीप कदम, रमेश डाबर। लोकायुक्त ने कहा कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश है और दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
