बसों की चेकिंग, 18 पर लगाया गया जुर्माना

अवैध रूप से संचालित वाहनों पर सतत कार्रवाई जारी

इंदौर: जिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी सिलसिले में आज परिवहन विभाग के अमले द्वारा पिपल्याहाना चौराहे पर इंदौर से खंडवा एवं देवास रूट पर संचालित बसों की सघन चेकिंग की गई. जिसमें 18 वाहनों में कमियां पायी गई जिनसे 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि लोक परिवहन वाहनों, बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पिपल्याहाना चौराहे पर इंदौर-खंडवा तथा इंदौर-देवास रूट की बसों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें वाहनों के फ़िटनेश, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है. लोगों को अपने वाहनों पर एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है. वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है. बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली की भी जांच की जा रही है.
कई कमियां मिली
दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों के साथ ही लोक परिवहन वाहनों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 18 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. इस दौरान वाहनों से 52 हजासर रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया.

Next Post

इंदौर का किया जा रहा चहुंमुखी विकासः सिलावट

Mon Feb 10 , 2025
नगर निगम के झोन 17 में किया करोड़ों के कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण इंदौर: इंदौर प्रदेश का ही नहीं अपितु देश का अग्रणी शहर बन रहा है। यहाँ समस्त नागरिक सुविधाएँ सुलभ है और सम्पूर्ण इंदौर का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है.यह बात जल संसाधन मंत्री तुलसीराम […]

You May Like