इंदौर: भंवरकुआ थाना क्षेत्र में कार चलाने की बात को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि शिवमपुरी कॉलोनी में रहने वाले 19 वर्षीय प्रणय मौर्य भोलाराम गेट के पास रमेश डोसा के सामने था. इसी दौरान कान्हा वर्मा, गोलू वर्मा और आशीष वर्मा वहां पहुंचे और राजीव गांधी चौराहे पर कार चलाने को लेकर विवाद करने लगे. आरोप है कि तीनों ने गाली गलौज करते हुए प्रणय के साथ मारपीट की. इस दौरान कान्हा वर्मा ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार कर चोट पहुंचाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
