नाेम पेन्ह, 06 जनवरी (वार्ता) दक्षिणी कंबोडिया के ताकेओ प्रांत में एक सैन्य पुलिस उप प्रमुख और एक अन्य अधिकारी को पिछले सप्ताह मादक पदार्थ तस्करों और अवैध जुआरियों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय सैन्य पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ब्रिगेडियर जनरल एंग हई ने कहा, “दोनों संदिग्धों को सात किलोग्राम के ड्रग मामले और अवैध जुए पर कार्रवाई न करने के बदले में रिश्वत लेने और जांच पड़ताल की कार्रवाई के बारे में बताने के आरोप में पकड़ा गया है।”
ब्रिगेडियर जनरल ने बताया कि दोनों संदिग्धों को आगे की कार्रवाई के लिये भ्रष्टाचार विरोधी इकाई को सौंप दिया गया है।
