बिना मुंडेर के कूएं में टैक्टर सहित गिरा चालक 

छिंदवाड़ा। शनिवार को उभेगांव में एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गेंदसिंग वानखेड़े उर्फ अमोल वानखेड़े 45 साल निवासी उभेगांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गेंदसिंग वानखेड़े शनिवार सुबह अपने खेत में कृषि कार्य करने के लिए गए थे। वे ट्रैक्टर से खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में बने बिना मुंडेर वाले कुएं की ओर बढ़ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा। किसान भी ट्रैक्टर के साथ कुएं में गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। लोगों ने तत्काल किसान को बचाने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय लोगों की मदद से किसान को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जेसीबी मशीन की मदद काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद रेस्क्यू के दौरान जब किसान को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Next Post

शराब दुकान के पास चले चाकू

Sat Jun 6 , 2026
छिंदवाड़ा। शहर के व्यस्त मार्ग में ंषुमार फव्वारा चैक के समीप स्थित शराब दुकान के समीप शराब को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर घारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथियों ने उसने जिला अस्पताल […]

You May Like