भोपाल। उज्जैन में मस्जिद के मीनारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने लोगों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और प्रशासन से बातचीत का दौर जारी है।
आरिफ मसूद के मुताबिक, मुस्लिम समाज मस्जिद का मीनारा हटाना नहीं चाहता, हालांकि करीब 3 फीट जगह देने के लिए समाज तैयार है। उन्होंने कहा कि मस्जिद आजादी से पहले से वहां मौजूद है। मामले को लेकर मस्जिद कमेटी ने अर्जेंट हियरिंग के लिए इंदौर हाई कोर्ट बेंच का रुख किया है, जहां दोपहर 1 बजे सुनवाई होने की बात कही गई है।
हनुमान मंदिर को लेकर भी आरिफ मसूद ने कहा कि प्रशासन को ऐसी तैयारी करनी चाहिए थी, जिससे मंदिर और मस्जिद दोनों को हटाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और बातचीत के जरिए समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।
Next Post
सड़क हादसे मे भीडे दो पक्ष
Mon Sep 28 , 2026
रीवा, रीवा में रविवार देर रात सड़क हादसे के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थार और बोलेरो वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर पहुंचे थे। घटना […]

You May Like
-
2 years ago
मिल्कीपुर में महिलाओं के बुर्के पर विवाद
-
10 months ago
अनियमितता: पलटा पंचायत में फिर निकाले गए 2 लाख रुपये