प्रेमी पर झूठा केस, अधेड़ से कराई शादी, युवती की कहानी सुन हाईकोर्ट भी पसीजा, कहा- ‘अपने मन का करो’

ग्वालियर: ‘सर, मैं एक लड़के से प्यार करती हूं, हम दोनों शादी करना चाहते थे. परिवार वालों से कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुए. काफी मिन्नतों के बाद उन्होंने शर्त रखी कि प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करा दो, फिर उससे शादी करा देंगे. लेकिन, पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया और परिवार वालों ने अधेड़ उम्र के आदमी से मेरी शादी करा दी. वह मुझे मारता है, प्रताड़ित करता है, अब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती’.
विवाहित महिला की यह दर्दभरी दास्तां सुनने के बाद ग्वालियर हाईकोर्ट ने महिला को आजाद कर दिया. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रताड़ना की शिकार महिला अगर, पति के साथ नहीं रहना चाहती तो वह अपनी मर्जी से रहने के लिए स्वतंत्र है. पति जबरन उसे अपने साथ नहीं रख सकता.
जबरन बंधक बनाने का था आरोप
दरअसल, यह मामला ग्वालियर हाई कोर्ट में दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से जुड़ा है. एक पति ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उसकी पत्नी को एक युवक ने जबरन बंधक बना लिया है. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पेश किया. महिला वकील द्वारा की गई काउंसिलिंग में एक हैरान कर देने वाली कहानी समाने आई.सरकारी वकील के अनुसार, 19 साल की युवती मोनिका (बदला हुआ नाम) 21 साल के युवक रोहित (बदला हुआ नाम) से प्यार करती है.

उसका प्रेमी पिछड़ी जाति से आता है. वे शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके खिलाफ थे. युवती के कई बार प्रेमी से शादी करने की जिद करने पर उसके परिजनों ने एक अजीब शर्त रखी, उन्होने कहा कि पहले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराओ, फिर तुम्हारी शादी करा देंगे. परिजनों की बातों में आकर युवती ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.
इधर, युवती को झटका तब लगा जब प्रेमी के जाते ही उसके परिवार वालों ने उसकी शादी 40 साल के अधेड़ से करा दी. युवती ने परिजनों के इस फैसले का काफी विरोध किया, लेकिन वह नहीं माने. शादी के बाद युवती घर पहुंची तो उसका अधेड़ पति उसके साथ मारपीट कर, उसे प्रताड़ित करने लगा. इससे परेशान होकर कुछ दिन बाद ही युवती ने पति का घर छोड़ दिया.
प्रेमी के साथ रहने लगी युवती
पति का घर छोड़ने के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ रहने लगी. इसकी जानकारी जब पति को लगी तो उसने ग्वालियर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की. पुलिस ने युवती को हिरासत लेकर पेश किया, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ

Next Post

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान आज से तीन दिवसीय भारत दौरे पर, प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार बनने के बाद आपसी रिश्तों को फिर से मजबूत करने पर रहेगा मुख्य जोर

Tue Apr 7 , 2026
नई दिल्ली | पड़ोसी देश बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान आज मंगलवार से अपने तीन […]

You May Like