क्षेत्र के विकास, जनसेवा एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना है: सुनील उइके

छिंदवाड़ा ।जुन्नारदेव कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जुन्नारदेव एवं नवेगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान, बूथ समितियों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण, तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ती रही है तथा संगठन की मजबूती के माध्यम से आमजन की आवाज को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा। विधायक सुनील उइके ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास, जनसेवा एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं विधानसभा प्रभारी श्री गोविंद राय ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर बल दिया।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र की जनता के हितों के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी गोविंद राय, विनोद मालवे एवं जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके जिला महासचिव गुरुचरण खरे की मुख्य उपस्थिति में आयोजित की गई। इस अवसर पर जुन्नारदेव एवं नवेगांव ब्लॉक के पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, सेक्टर पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष, समन्वयकगण, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता , बी.एल.ए. , बूथ अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, सेवादल तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस संगठन के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

महंत आनंदगिरि को मिली निरंजनी अखाड़े की सर्वोच्च जिम्मेदारी

Wed Jun 17 , 2026
रतलाम। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बुधवार का दिन रतलाम के लिए ऐतिहासिक बन गया। पहली बार शहर में किसी संत का महामंडलेश्वर पद पर विधिवत पट्टाभिषेक सम्पन्न हुआ। श्री पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में सैलाना क्षेत्र के ग्राम आडवाणिया आश्रम के महंत […]

You May Like