एयरपोर्ट के आसपास लेजर लाइट प्रतिबंधित

इंदौर: शहर के एयरपोर्ट के आसपास अब लेजर लाइट संचालन पर प्रतिबंध लग गया है. एयरपोर्ट पर पर्यावरण की दृष्टि से इंदौर-पीथमपुर और सुपर कॉरिडोर पीथमपुर जाने वाली सड़क पर कूड़ा-कचरा फेंकने पर भी रोक लगाने निर्देश दिए है, ताकि विमान आने जाने के दौरान गंदगी के कारण पक्षियों से विमान की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है. साथ ही एयरपोर्ट के पास ऊंची इमारतों की अनुमति देने पद भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है.

संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने देवी अहिल्या होलकर विमानतल की पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक ली. बैठक में संभागायुक्त लाक्षाकार ने एयरपोर्ट पर पर्यावरण सुरक्षा की समीक्षा की. एयरपोर्ट पर सुरक्षा की दृष्टि से विमानतल के आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लेजर लाइट गतिविधियां नहीं होने दें. विमानतल के आसपास लेजर लाइट गतिविधि प्रतिबंधित है. एयरपोर्ट इलाके में हाईराइज बिल्डिंग की अनुमति नहीं दी जाएं. बैठक में एयरपोर्ट निदेशक विक्रम कुमार शिवराज भाई ठक्कर, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, एयरपोर्ट के असिस्टेंट डायरेक्टर जी.एल. वर्मा, एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा, डीएफओ लाल सुधाकर सिंह, बीएसएफ, नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

कचरा फेंकने वालों पर लगाएं जुर्माना
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंदौर-पीथमपुर और सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर जाने वाली सड़क पर कूड़ा-कचरा फेंकने पर भी रोक लगाई जाएं. एयरपोर्ट क्षेत्र में जमा गंदगी पर्यावरण के लिये हानिकारक होने के साथ-साथ यह पक्षियों को भी आकर्षित करती हैं, जिससे विमान सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के आसपास नियमित सफाई और चिन्हित स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए है.

Next Post

टीही-धार रेलखंड पर अब इलेक्टि्रक ट्रेन दौड़ाने की तैयारी

Thu Nov 5 , 2026
इंदौर: दाहोद-इंदौर नई रेल लाइन परियोजना के टीही-धार रेलखंड पर इलेक्टि्रक ट्रेन संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है. इस रेलखंड पर 25 केवी एसी विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद बुधवार को पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर रजनीश कुमार गोयल ने निरीक्षण किया. […]

You May Like