राख परिवहन से बढ़ते प्रदूषण की जांच के लिए टीम पहुंची, स्थलीय निरीक्षण कर किया सत्यापन

शक्तिनगर: एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना से उत्सर्जित राख का निस्तारण इन दिनों एनसीएल की बंद पड़ी गोरबी खदान में किया जा रहा है। इसके लिए सैकड़ों ट्रक प्रतिदिन सिंगरौली जिले से होकर सोनभद्र के शक्तिनगर मुख्य मार्ग से गुजरते हैं, जबकि विंध्यनगर क्षेत्र से होकर महाजन मोड़ जयंत का वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध है।

भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से शक्तिनगर से विंध्यनगर मुख्य मार्ग और पीडब्ल्यूडी चौराहे तक का इलाका धूल और प्रदूषण से बेहाल है। वहीं सड़क की स्थिति भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस गंभीर समस्या को जिला पंचायत सदस्य पंपति गुप्ता ने उठाया था, जिस पर जनहित याचिका उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग न्याय पीठ में विचाराधीन है।
इसी संदर्भ में मंगलवार को राजस्व और प्रदूषण विभाग की संयुक्त जांच टीम कोटा बस्ती तिराहे पर निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम में राजस्व निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, लेखपाल राकेश कुमार, नगर पंचायत अनपरा के कार्यालय सहायक सुधाकर यादव और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक अनिल कुमार शामिल रहे। इस दौरान याचिकाकर्ता हेमंत मिश्रा की उपस्थिति में शिकायत का सत्यापन किया गया।

Next Post

शासकीय भवनों सार्वजनिक स्थलों के नामकरण हेतु जिला स्तरीय समिति का पुनर्गठन

Wed Sep 17 , 2025
सतना:कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों एवं परियोजनाओं आदि का नामकरण राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध महापुरूषों के नाम पर करने हेतु जिला स्तरीय समिति का पुर्नगठन किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी […]

You May Like