बुजुर्ग से 57 लाख की ठगी जालसाज ने निवेश के नाम पर दिया झांसा 

भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति से 57 लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया है. सायबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 57 लाख रूपए ठग लिए हैं. पीड़ित ने मामले की शिकायत सायबर सेल में की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित पंकज श्रीवास्तव (61) सलैया मिसरोद रहवासी है. बीते दिसंबर महीने में एक परिचित के माध्यम से उन्हें शेयर ट्रेडिंग के लिए एक मोबाइल नंबर मिला था. इस नंबर पर पंकज ने संपर्क कर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की जानकारी ली और दो खाते बनाए. पंकज को कालर ने बताया कि एक खाते में आपको पैसों का निवेश करना होगा और दूसरे खाते में मुनाफा राशि दिखेगी. जालसाज ने पंकज को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर झांसे में लिया. ट्रेडिंग के दौरान ही जालसाज ने पीड़ित से करीब 57 लाख रुपये की राशि खाते में जमा करवाई. हाल ही में जब पंकज के बैंक खाते में बैलेंस शून्य दिखाई दिया तो उन्होंने उसी नंबर पर संपर्क किया. नंबर लगातार बंद होने पर पंकज को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत की. सायबर सेल ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है. कालर के मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

कीटनाशक मशीन के चपेट में आया किसान, मौत

Sat Jan 24 , 2026
भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में एक किसान की कीटनाशक मशीन के चपेट में आ जाने से मौत हो गई. पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक किसान शैतान सिंह पाल (52) बागमुंगालिया में रहते […]

You May Like