खंडवा में LPG गैस लीकेज 3 घंटे तक रेल यातायात प्रभावित, बड़ा हादसा टला

खंडवा: खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर रविवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब पनवेल से जबलपुर जा रही भारत पेट्रोलियम की मालगाड़ी के एक वैगन से एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा। यह ट्रेन 32 वैगन में गैस लेकर जा रही थी।घटना रात करीब 9:30 बजे की है। स्टाफ बदलने के दौरान बदबू आने पर जांच की गई, जिसमें एक वैगन से गैस लीकेज का पता चला। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे।

करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद लीकेज वाले वैगन को बाकी 31 वैगन से अलग कर सुरक्षित स्थान पर आइसोलेट किया गया। एहतियात के तौर पर वैगन को गीली बोरियों और बालू से ढंक दिया गया। तकनीकी सहायता के लिए पीथमपुर से विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया।

इस दौरान रेलवे यातायात प्रभावित रहा और राजधानी एक्सप्रेस व मंगला एक्सप्रेस सहित कुल 6 ट्रेनें प्रभावित हुईं। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद रात 12:30 बजे के बाद ट्रेनों का संचालन फिर शुरू कर दिया गया।कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि एक वैगन में भारी मात्रा में गैस होती है, यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Next Post

ठेकेदारों की दबंगई: हक मांगने पर खदानों में चस्पा की फोटो, काम से निकाला; भूखे मरने की कगार पर परिवार

Mon Apr 13 , 2026
सारनी। सारनी पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में मजदूरों के साथ हो रहे कथित शोषण और अत्याचार ने अब जनचर्चा का रूप ले लिया है। चौक-चौराहों से लेकर सामाजिक मंचों तक इस मुद्दे पर तीखी बहस हो रही है, लेकिन प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद हालात जस के तस बने हुए […]

You May Like