सतना :जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरुआ मोड़ के निकट हुए सडक़ हादसे में जहां बाइक चालक ससुर की मौत हो गई वहीं बाइक सवार दामाद बुरी तरह घायल हो गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे ससुर और दामाद सिंहपुर मार्ग पर खेरुआ मोड़ के निकट रविवार की सुबह हादसे का शिकार हो गए. बताया गया कि खेरुआ मोड़ के निकट पहुंचने पर एक पिकअप वाहन ने जअरदस्त टक्कर मा दी.
जिसके चलते बाइक चला रहे ससुर विनोद कुमार चौधरी निवासी वार्ड क्र. 1 नागौद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि टक्कर लगने से छिटककर दूर जा गिरे बाइक पर सवार दामाद रामनथ चौधरी निवासी रीवा बुरी तरह घायल हो गए. घटना होती देख आस पास मौजूद लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए नागौद स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर ससुर को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया जबकि दामाद को भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.
