
उमरिया। सामान्य वन मंडल के घुनघुटी परिक्षेत्र में सोमवार को एक घटना सामने आई। रेल ट्रैक पार करते समय एक भालू ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटना सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले ट्रैक के पास मृत भालू को देखा और इसकी सूचना घुनघुटी वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और भालू के शव को अपने कब्जे में लिया। मृत भालू का शव शहडोल से कटनी रेलखंड पर घुनघुटी स्टेशन के पास पाया गया।
