अपना घर आश्रम में तीन बर्ष पूर्व बिछड़े भाइयों का दीपावली के दिन हुआ मिलन

.

विदिशा।अपना घर आश्रम विट्ठल नगर जहां पर मानसिक मंदबुद्धि ,असहाय, बेसहारा ,अनाथ ,बीमार, प्रभुजनों को रेस्क्यू कर लाया जाता है! और उनकी सेवा एवं उपचार के पश्चात स्वस्थ होने पर परिजनों को सौपा जाता है ! सत्यनारायण प्रभु जो कि अब स्वस्थ हो गए हैं उनके बताने पर विदिशा आश्रम सचिव के संबंधियों त्रिलोकी नाथ एवं उमेश राजपूत ने उनके परिजनों को मथुरा में खोज निकाला !
आज सतनारायण प्रभु के बड़े भाई कैलाश जाटव मथुरा से सतनारायण प्रभु इनको लेने आए हैं! इनका आज पुनर्वास किया जाएगा!
आज दीपावली के पावन पर्व पर इससे अच्छी सौगात परिवार के लिए क्या हो सकती है जब तीन वर्ष पूर्व बिछड़े हुए भाई आपस में मिले यह दृश्य बड़ा ही भावुक कर देने वाला था!
आश्रम की सारी कागजी कार्रवाई करने के पश्चात सेवा साथियों एवं आश्रम पदाधिकारी द्वारा सतनारायण प्रभु को उनके भाई को सुपुर्द किया गया !

Next Post

पुरानी गल्ला मंडी में पटाखों की गुमटी में लगी भीषण आग, देर तक गूंजते रहे धमाके

Sun Oct 19 , 2025
गुना। शहर की पुरानी गल्ला मंडी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों की एक गुमटी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उक्त गुमटी में अवैध रूप से आतिशबाजी का सामान रखा जा रहा था। आग लगते ही पटाखों में लगातार धमाके होने […]

You May Like