पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कपरवाड़ी में एक 39 वर्षीय युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनी पिता त्रिवेणी 39 वर्ष पराबादी गांव का निवासी था। वह शराब पीने का आदी था। मंगलवार को भी उसने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह शाम को अपने कमरे में चला गया। करीब शाम 6:30 बजे बच्चों ने कमरे में पिता को फांसी के फंदे पर लटका देखा। बच्चों ने तत्काल इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

अमरवाड़ा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन बाइक बरामद

Thu Nov 26 , 2026
छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, पहली वारदात में 21 नवंबर को फरियादी मनोज […]

You May Like