स्कूल एवं कॉलेज के आसपास बनाएं ड्रग्स फ्री जोन: अंकित

सिंगरौली । कलेक्टर अंकित अस्थाना की अध्यक्षता एवं एसपी सियाज केएम तथा वन मंडलाधिकारी अखिल बंसल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनकार्ड समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, भंडारण एवं नशीले पदार्थों की खेती पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विद्यालयों, महावि. एवं छात्रावासों के आसपास ड्रग्स फ्री जोन विकसित किए जाएं तथा इन क्षेत्रों की नियमित निगरानी रखे।

उन्होंने निर्देशित किया कि पुलिस एवं संबंधित विभागों की टीमें शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सतत भ्रमण कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें। कलेक्टर ने ड्रग इंस्पेक्टर एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से मेडिकल दुकानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल दुकानों में प्रतिबंधित एवं अवैध दवाइयों के भंडारण तथा विक्रय की जांच करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करें। बैठक के दौरान जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

फिल्म 'रामायण' की ग्रैंड रिलीज के बीच सनी देओल को सताई पापा धर्मेंद्र की याद, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस

Thu Nov 5 , 2026
मुंबई,  भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ के सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही जहां दर्शक सनी देओल को ‘भगवान हनुमान’ के रूप में बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं, वहीं अभिनेता अपने पिता और दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद […]

You May Like