जबलपुर: रिछाई स्थित एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा सामान धू धू कर जलने लगा। घटना की सूचना तत्काल नगर निगम फायर ब्रिगेड को दी गई.
सूचना पर पहुंचकर फायर अमले ने कडी मशक्कत के बाद आग काबू पाया लेकिन जब तक काफी नुकसान हो चुका था। गोदाम मालिक अतिशय पॉली है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी।
