सीआईएसएफ की जीत, रॉयल ने यूनाइटेड भारत को धुना

नयी दिल्ली (वार्ता) दिल्ली प्रीमियर लीग में खिताब की दावेदार सी आई एस एफ ने गुरुवार को फ्रेंड्स यूनाइटेड को 2-0 से हराकर पूरे तीन अंकों के साथ अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।

आज यहाँ नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए मैच में पुलिस खेलों की विजेता सी आई एस एफ ने फ्रेंड्स यूनाइटेड को 2-0 गोलों से हराया। साहिल और शहजाद ने एक एक गोल किये। दिन के पहले मैच में रॉयल रेंजर्स ने लीग की फिसड्डी टीम यूनाइटेड भारत को 7- 0 से रौद डाला। रॉयल रेंजर्स की जीत का आकर्षण प्लेयर ऑफ द मैच कुशाग्र की शानदार हैट्रिक रही आशू ने दो औऱ शिखर और बिजॉय ने एक-एक गोल किये।

इस जीत के साथ ही सी आई एस एफ ने 20 मैचों में 44 अंक जुटा लिए है। रॉयल रेंजर्स के 37 अंक है। यूनाइटेड भारत ने 22 मैचों में सात अंक बना कर अपना आखिरी स्थान बनाए रखा है।

सी आई एस एफ ने हाल ही में पुलिस खेलों का खिताब जीता है लेकिन आज उसका प्रदर्शन चैंपियन जैसा नहीं रहा। खासकर अग्रिम पंक्ति ने आसान मौके गँवाए। वरना जीत का अंतर बड़ा हो सकता था।

Next Post

घुटने की सर्जरी के कारण मार्क वुड चार महीने तक क्रिकेट से रहेंगे दूर

Fri Mar 14 , 2025
लंदन (वार्ता) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड घुटने की सर्जरी के कारण चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। पिछले महीने के आखिर में लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण अफगानिस्तान के साथ हुये मैच में वुड को घुटने में चोट के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था स्कैन […]

You May Like