
दमोह।सावन के पावन अवसर पर रविवार को सर्व समाज के तत्वावधान में शहर के पुराना थाना से एक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व मातृ शक्तियों ने किया।कावड़ यात्रा डीजे की धुन में नाच-गाकर निकाली गई। यात्रा कोतवाली चौराहा होते हुए बेलाताल से सीधे श्री देव जटाशंकर धाम पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूल वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया गया।जटाशंकर धाम पहुंचने पर पंडित मोनू पाठक ने सभी कावड़ियों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित मातृ शक्तियों ने मंदिर पहुंचकर भोले बाबा को जल अर्पित कर आराधना की।
इस अवसर पर रूपेंद्र गोलू असाटी के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।उल्लेखनीय है कि सावन माह में जिले भर में भोले के भक्तों द्वारा लगातार कावड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं।
