ग्वालियर की स्वच्छता को मिला सम्मान, अब देश में नई पहचान बनाने का लक्ष्य – निगमायुक्त चौधरी

ग्वालियर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ मध्यप्रदेश’ का सम्मान मिलने पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने शहरवासियों, सफाई मित्रों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने इसे पूरे शहर की एकजुटता, जनसहभागिता और सामूहिक संकल्प की उपलब्धि बताया।

निगम आयुक्त ने कहा कि यह सम्मान मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। नगर निगम स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने हेतु निरंतर निगरानी एवं बेहतर प्रबंधन करेगा। उन्होंने नागरिकों से गीले-सूखे कचरे अलग रखने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और स्वच्छता का प्रहरी बनने की अपील की। लक्ष्य है, प्रदेश में नंबर-1 बने रहने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाना।

Next Post

एक रात में तीन घरों मे चोरी

Thu Nov 12 , 2026
रीवा जिले के मंनगवा थानान्तर्गत बेलवा पैकान गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाया। चोर घरों से महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 30 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। […]

You May Like