छतरपुर में 20 दिन के नवजात की मौत, परिजन ने मुंह से ऑक्सीजन देकर बचाने की कोशिश की

छतरपुर। जिला अस्पताल में 20 दिन के नवजात की अचानक मौत से परिजनों का दिल टूट गया। परिजन रोते-बिलखते बच्चे को होश में लाने की कोशिश करते रहे और मुंह से ऑक्सीजन देने लगे। यह नजारा वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू ला गया।

परिजनों का आरोप:

परिजन का आरोप है कि बच्चे की मौत गलत इलाज के कारण हुई। लखरावन गांव के रहने वाले भारत अहिरवार ने बताया कि उनके भतीजे को हल्का बुखार और जुकाम था। गुरुवार सुबह बच्ची की मां शिवकुमारी उसे कोटा इलाके में एक बंगाली डॉक्टर के पास ले गई। आरोप है कि डॉक्टर ने गलत दवा दे दी, जिससे बच्चे की तबीयत और बिगड़ गई।

निजी अस्पताल ने इलाज से किया इनकार:

हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर अभय सिंह ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित किया।

 

Next Post

गुंदरई से खमरिया–बरेली–पड़रिया खुर्द–रमपुरा और देनी से चिराहा मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली

Fri Oct 17 , 2025
सांईखेड़ा। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता की प्रमुख मांग रही गुंदरई–खमरिया–बरेली–पड़रिया खुर्द–रमपुरा–देनी–चिराहा सड़क मार्ग के निर्माण को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल के सतत प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वपूर्ण सड़क को मंजूरी प्रदान की है। राज्य वित्त समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव […]

You May Like

मनोरंजन