सिडनी टेस्ट में मैथ्यू पॉट्स को मिल सकता है खेलने का मौका

सिडनी, 02 जनवरी (वार्ता) इंग्लैंड ने शनिवार से होने वाले एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ऐसा माना जा रहा है इस टेस्ट में मैथ्यू पॉट्स को खेलने का मौका मिल सकता है।

मैथ्यू पॉट्स इस टूर के दौरान इंग्लैंड की टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। अब उन्हें 11वां मैच खेलने का मौका मिल सकता है क्योंकि गस एटकिंसन चौथे टेस्ट में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। टीम में शोएब बशीर को भी शामिल किया गया है।

इंग्लैंड को उम्मीद है कि इस हफ्ते सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पिच सपाट होगी। स्टोक्स रविवार को मैच शुरू होने से पहले शनिवार को पिच को एक बार फिर देखने के बाद एकादश की घोषणा करेंगे। स्टोक्स आमतौर पर टेस्ट शुरू होने से 48 घंटे पहले टीम की घोषणा करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन इस दौरे पर हालात को लेकर आम अनिश्चितता के बीच वह अधिक सावधान है।

पॉट्स के बारे में क्रॉली ने कहा, “जब भी मैं उनका सामना करता हूं, वह मुझे प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि वह शेरदिल है और उनके पास बहुत हुनर है। अगर इस हफ्ते उन्हें मौका मिलता है, तो वह इसके पूरी तरह हकदार हैं।”

पांचवें एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम:- बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जॉश टोंग।

 

Next Post

दिल्ली में शुक्रवार को 66 उड़ानें रद्द

Fri Jan 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 66 उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली में आज कोहरा कम था, लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में कोहरे के कारण वहां से आने वाली और वहां जाने वाली उड़ानें रद्द रहीं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने […]

You May Like