ट्रक-ट्रेलरों की मुख्य मार्ग पर लंबी कतार सांसत में राहगीरों की जान

शक्तिनगर।अनपरा व जयंत के मुख्य मार्ग पर ट्रक-ट्रेलरों की बेतरतीब लंबी कतारे अब लोगों के लिए मौत का सफर बनती जा रही है। कोयला व राखड़ परिवहन करने वाले भारी वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने से भीषण जाम, अव्यवस्था व हर पल दुर्घटनाओं का खतरा मंडरा रहा है।

जयंत के मुड़वानी डैम, पुलिस चौकी, दुद्धिचुआ मोड़ जीएम ऑफिस से शक्तिनगर बस स्टैंड मार्ग, एनसीएल खड़ि़या खदान गेट से बोदरा बाबा मोड़, खड़िया बाजार पेट्रोल पंप, एनसीएल कृष्णशिला और बिना परियोजना गेट से खदान मोड़, ककरी खदान मार्ग हर जगह ट्रकों की मुख्य सड़क किनारे लंबी कतारे लोगों की जान सांसत में डाल रही हैं। वही छोटी गाड़ि़यों और बाइक सवारों को जान हथेली पर रखकर यात्रा करनी पड़ रही है। ट्रेलरों की बेकाबू रफ्तार से हादसे आम हो चुके हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हैं। जबकि एनसीएल, एनटीपीसी और प्रशासन के बड़े अधिकारी रोज इन्हीं सड़कों से गुजरते हैं, पर किसी को भी हालात गलत नजर नहीं आते। सड़क किनारे संचालित शराब की दुकानों के पास अक्सर कोयला व राखड़ लदे ट्रक खड़े दिखाई देते हैं। सवाल उठता है क्या ड्राइवर मद्यपान कर वाहन चला रहे हैं ? अगर ऐसा है तो सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों की जान भगवान भरोसे ही बच रही है।

Next Post

फोन पर बात से कर रहे थे इनकार, जबकि जेल से हो रही है बातचीत सोनम को बचाने की साजिश में जुटा गोविंद?

Wed Jul 16 , 2025
इंदौर. शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है. मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी द्वारा लगातार मीडिया में दिए गए बयानों की सच्चाई अब खुद ही सवालों के घेरे में आ गई है. गोविंद ने छह दिन पहले दावा […]

You May Like