सरकारी दफ्तरों में डेंगू के लार्वा, दो कर्मचारियों का वेतन काटा

सतना: सीएमएचओ, पीएचई, सहकारी और मत्स्य विभाग के दफ्तरों में डेंगू के लार्वा पाए गए.मलेरिया टीम ने कूलर व बर्तनों का पानी खाली कर दवा का छिड़काव किया और कर्मचारियों को जल जमाव रोकने की समझाइश दी. सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी ने सख्त निर्देश दिए.

डेंगू जागरूकता अभियान के तहत डेंगू रथ रवाना हुआ. लार्वा सर्वे के दौरान अनुपस्थित मिले दो फील्ड वर्करों का सात दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

Next Post

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले के 3 स्थानों पर की जांच

Fri Aug 8 , 2025
सतना: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिरसिंहपुर, कोठी और नागौद क्षेत्रों में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया।इस अभियान के तहत बिरसिंहपुर क्षेत्र में अपना होटल एवं गैविनाथ मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, वहीं कोठी क्षेत्र में प्रिंस स्वीट्स और सृष्टि स्वीट्स नामक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। […]

You May Like

Play sound