तेहरान 02 मार्च (वार्ता) ईरानी संसद में अधिकांश सांसदों ने आर्थिक मामलों और वित्त मंत्री अब्दोलनसर हेममती पर महाभियोग चलाने के लिए रविवार को मतदान किया।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने यह जानकारी दी।
दौ सौ 73 सांसदों में से 182 ने महाभियोग के पक्ष में मतदान किया जबकि 89 ने इसके खिलाफ मतदान किया।
ईरानी संसद ने 19 फरवरी को श्री हेममती के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू की।
संसद के निर्णय का कारण श्री हेममती की आर्थिक चिंताओं, मुख्य रूप से मुद्रास्फीति और वित्तीय अस्थिरता से निपटने में असमर्थता बताया गया
