अतिथि शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिवनी:अतिथि शिक्षक समन्वय समिति सिवनी ने रविवार को भाजपा जनप्रतिनिधियों और एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह, सचिव मोहम्मद सलीम खान सहित सैकड़ों अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रमुख मांगों में पूर्व में बाहर हुए अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता से समायोजन, शासकीय सुविधाओं के बाद ही ई-अटेंडेंस लागू करना, 2 सितंबर 2023 की महापंचायत की घोषणाओं पर शीघ्र अमल, स्थाई रोजगार और अनुभव के आधार पर स्थायीकरण की व्यवस्था शामिल हैं। इसके अलावा बंद किए गए पदों को पुनः चालू करने और खाली पदों पर अनुभवी शिक्षकों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई। समिति ने सरकार से सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लेने की अपील की है।

Next Post

सात राज्यों की विधानसभा के पीठासीन अधिकारियों की कल भोपाल में बैठक

Sun Jul 13 , 2025
भोपाल: देश की विधानसभाओं में गठित होने वाली समितियों की प्रणाली की समीक्षा हेतु मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में सात राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की एक समिति गठित की गई थी। यह समिति राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले पीठासीन सम्मेलन में गठित की गई थी। […]

You May Like

मनोरंजन