ओमनी वैन से रेकी कर उड़ाते थे माल, बनखेड़ी पुलिस ने 5 दिन में सुलझाई चोरी की गुत्थी

बनखेड़ी। थाना बनखेड़ी पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और एक मारुति सुजुकी ओमनी वाहन जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बेरखेड़ी निवासी फरियादी विनोद कुशवाह ने 6 मार्च 2026 को थाना बनखेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 मार्च को वह घर में ताला लगाकर सेमरी हरचंद रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 68/2026 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में जांच और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

जांच के दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति ओमनी वाहन से सस्ते दामों में चांदी की पायल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर राजा सोनी और करण केवट को पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने मारुति सुजुकी ओमनी (MP-04-CK-7119) से क्षेत्र में ताले लगे घरों की रेकी की और फरियादी के घर का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर अलमारी से जेवरात चोरी किए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, 21,500 रुपये नगद और मारुति सुजुकी ओमनी वाहन जब्त किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Next Post

ईशानगर में खूनी झड़प: जमीन और बालू के विवाद में भिड़े दो पक्ष, 24 लोगों पर FIR दर्ज

Wed Mar 11 , 2026
छतरपुर। जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के बिहटा पंचायत स्थित हरपुरा गांव में जमीन और अवैध बालू उत्खनन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देर रात शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर एक-दूसरे […]

You May Like