एसबीसी चुनाव: प्रदेश भर में 65 फीसदी हुआ मतदान

जबलपुर। मप्र स्टेट बार में मंगलवार को हुए चुनावी संग्राम में प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया। प्रदेशभर में 250 से अधिक मतदान केन्द्रों में देर शाम तक मतदान का आंकड़ा 65 फीसदी रहा, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 87 हजार के करीब थी। जिसके बाद 112 प्रत्याशियों जिसमें 98 पुरुष व 24 महिला प्रत्याशियों भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। जिसके बाद मतपेटियों को पूरी सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में कराया गया।

जानकारी अनुसार प्रदेश में वकीलों की सबसे बड़ी संस्था मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने पिछले कई महीनों से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया था। जिसके बाद संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद 122 प्रत्याशी मैदान में थे, जो कि 23 सदस्यों का चयन करेंगे। वहीं दो महिला सदस्यों को मनोनीत किया जाना है। मंगलवार प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला और जिसमें अधिवक्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया, जिस कारण शाम पांच बजे के बाद भी सर्किल के अंदर कतार में लगे वकीलों को मतदान करने दिया गया।

सुरक्षा व स्वास्थ्य की चाक-चौबंद व्यवस्था-

हाईकोर्ट के साउथ ब्लॉक व जिला न्यायालय के पार्किंग स्थल पर बनाये गये मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात किया गया था, लेकिन उसकी कहीं नौबत नहीं आई, पूरा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

समर्थकों ने भी आखिरी समय तक झोंकी ताकत-

प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक आखिरी समय तक पूरी ताकत झोंक रहे और मतदान केंद्रों के बाहर अपने अपने प्रत्याशियों के पम्पलेट व पुष्प लेकर अधिवक्ताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे।

परिचय पत्र देखकर ही करने दिया गया मतदान-

पूर्व सूचना पर ही मतदाताओं को जानकारी दे दी गई थी कि उन्हें अपना परिचय पत्र लाना होगा। यदि वह किसी कारण वश परिचय पत्र नहीं ला पाये है तो संघ अध्यक्ष और सचिव से पहचान पत्र लाना होगा। जिसके बाद ही उन्हें मतदान करने दिया गया, हालांकि जबलपुर में सभी अधिवक्तागण अपने परिचय पत्र के साथ ही मतदान करने पहुंचे थे।

 

इनका कहना है-

पूरे प्रदेश में शांति पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ है, जिसका एग्जिट आंकड़ा आना शेष है, लेकिन सीनियर से लेकर जूनियर अधिवक्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। जिससे मतदान का आकड़ा 65 फीसदी होने का अनुमान है। प्रदेश में कुल कितना मतदान हुआ इसके आंकड़े रात तक स्पष्ट होंगे।

एसके पालो, सेवानिवृत्त जस्टिस व निर्वाचन अधिकारी

Next Post

राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले सुनवाई 14 मई तक बढ़ी

Tue May 12 , 2026
जबलपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मानहानि के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट भोपाल के विशेष मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किये गये समन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेटे […]

You May Like