नवविवाहिता ने की आत्महत्या, एक महीने पहले हुई थी शादी

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र की प्रीतमपुर कॉलोनी में नवविवाहिता अलका चौरसिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अलका केन्द्रीय विद्यालय धौलपुर राजस्थान में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी। उसकी शादी एक माह पूर्व 14 फरवरी 2025 को भोपाल निवासी धीरज चौरसिया से हुई थी, जो टाटा लाइफ इंश्योरेंस में कार्यरत है।
परिजनों के अनुसार शादी के बाद पहली बार मायके आई अलका को पति लेने नहीं आया। होली की शाम पति से फोन पर बहस के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

अलका अपने कमरे में आराम करने गई थी। जब काफी देर तक बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा। वह फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अलका को ससुराल पक्ष की ओर से मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा था।

उनका दावा है कि घटना से कुछ देर पहले पति धीरज से फोन पर हुई बहस के बाद अलका ने यह कदम उठाया।मायके वालों ने जब घटना की सूचना पति व ससुराल पक्ष को दी, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए। परिजनों ने ग्वालियर में ही अलका का अंतिम संस्कार किया।माधौगंज थाना प्रभारी के अनुसार शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच जारी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जाएगी।

Next Post

कुंभ नगरी के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू

Sun Mar 16 , 2025
उज्जैन:विकास प्राधिकरण द्वारा कुंभ नगरी बनाए जाने के लिए किसानों की जमीन लैंड पूलिंग योजना के तहत ली जा रही है जिसमें 50′ जमीन किसानों के पास रहेगी बाकी की जमीन पर विकास कार्य होंगे. उक्त योजना के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति भी कर दी गई है.नवभारत से चर्चा में […]

You May Like

मनोरंजन