ग्वालियर: अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद, शाखा लश्कर द्वारा जगद्गुरु महाप्रभु श्रीमद वल्लभाचार्य का 549वाँ प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह महोत्सव कल 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित होगा।
महोत्सव का आयोजन श्री गिरिराज धर्मशाला, दौलतगंज, लश्कर में किया जाएगा। कार्यक्रम गोस्वामी श्री 108 श्री शरदकुमार महाराज (कोटा) के सान्निध्य में होंगे।महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन कथा, सत्संग, भजन-कीर्तन, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। 10 अप्रैल, शुक्रवार को सायंकाल आचार्य श्री का भव्य नगर आगमन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन सहभागिता करेंगे।
