ब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 के लिए मुख्य स्टेडियम की घोषणा मार्च में होगी

सिडनी, 18 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया क्वींसलैंड प्रांत की सरकार ने मंगलवार को कहा कि ब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 और पैरालिंपिक खेलों के लिए मुख्य स्टेडियम के जगह की घोषणा मार्च में की जाएगी।

क्वींसलैंड के उप प्रधानमंत्री जारोड ब्लेजी ने बताया कि चर्चा के बाद 25 मार्च को सरकार मुख्य स्टेडियम की जगह बारे में घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए बुनियादी ढांचे प्रदान करने के लिए चल रही स्वतंत्र समीक्षा में 08 मार्च को सरकार को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने वाली है। रिपोर्ट में इस बात की सिफारिश की जाएगी कि नया स्टेडियम बनाया जाए या नहीं और एथलेटिक्स खेल कहाँ आयोजित किए जाएँगे।

उन्होंने कहा, “क्वींसलैंड के लोग विश्व मंच पर खेलों को लेकर किसी तरह आलोचना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि हम 2032 ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों का आयोजन करेंगे, जिस पर हमारा प्रांत गर्व कर सके और जो हमें विश्व मंच पर एक महान प्रांत के रूप में उभरकर सामने आये।”

Next Post

शिव नवरात्रि के दूसरे दिन भगवान श्री महाकालेश्वर ने दिव्य रूप में भक्‍तों को दिये दर्शन

Tue Feb 18 , 2025
उज्जैन 18 फरवरी 2025 संहार शक्ति व तमोगुण के अधिष्‍टाता सदाशिव की रात्रि महाशिवरात्रि महापर्व शिव आराधना की सर्वश्रेष्‍ठ रात्रि मानी जाती है क्‍योंकि, चतुर्दशी के स्‍वामी स्‍वयं शिव है। सनातन धर्म में 12 माह की 12 शिवरात्रियां होती है | जिसमे फाल्‍गुन कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी की रात्रि महाशिवरात्रि […]

You May Like