केंद्र ने राज्यों को त्योहारों से पहले जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 19,208 करोड़ रुपये मिले

नई दिल्ली, 5 नवंबर (वार्ता) आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को नियमित कर हस्तांतरण की किस्त के रूप में गुरुवार को समय से पहले कुल 1,09,019 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कर राजस्व में राज्यों के हिस्से के हस्तांतरण की मासिक किस्त सामान्यत:10 नवंबर को जारी की जाती है, लेकिन आगामी त्योहारों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे पांच दिन पहले ही जारी कर दिया है। इससे राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने के साथ-साथ विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे।

नवंबर के कर राजस्व हस्तांतरण में आंध्र प्रदेश को 4,597 करोड़ रुपये, अरुणाचल प्रदेश को 1,476 करोड़ रुपये, असम 3,552 करोड़ रुपये, बिहार 10,845 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ 3,602 करोड़ रुपये, गोवा 398 करोड़ रुपये, गुजरात 4,094 करोड़ रुपये, हरियाणा 1,484 करोड़ रुपये, हिमाचल प्रदेश 996 करोड़ रुपये, झारखंड 3,660 करोड़ रुपये, कर्नाटक 4,504 केरल 2,597 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश 8,010 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र 7,022 करोड़ रुपये, मणिपुर 682 , मेघालय 688 करोड़ रुपये, मिजोरम 615 करोड़ रुपये, नागालैंड 524 करोड़ रुपये, ओडिशा 4,819 करोड़ रुपये, पंजाब 2,176 करोड़ रुपये, राजस्थान 6,460 करोड़ रुपये, सिक्किम 365 करोड़ रुपये, तमिलनाडु 4,466 करोड़ रुपये, तेलंगाना 2,370 करोड़ रुपये, त्रिपुरा 699 करोड़ रुपये और उत्तर प्रदेश 19,208 करोड़ रुपये, उत्तराखंड 1,244 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल को 7,866 करोड़ रुपये मिले हैं।

 

 

Next Post

इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई 1.20 लाख का मावा जब्त

Thu Nov 5 , 2026
इंदौर। दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मैदान में उतर गई है। गुरुवार को विभाग के नियंत्रक मनोज पुष्प ने इंदौर का औचक निरीक्षण किया। उनके निर्देशन में दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 11 नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं, […]

You May Like