
रीवा। गत दिनों मैहर में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे पुतला दहन दौरान अचानक हुई आगजनी की घटना की निष्पक्ष जाँच कराये जाने कांग्रेस पार्टी ने आईजी को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.
ज्ञापन में बताया गया कि काग्रेस पार्टी द्वारा 20 फरवरी को अलाउद्दीन चौराहा के पास जिला काग्रेस मैहर के तत्वाधान में पुतला दहन किया जा रहा था इसी दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बगैर समुचित बचाव साधन के पुतला दहन करते समय लगी पुतले में आग को छीना झपटी के दौरान आहत विकम पाठक यातायात प्रभारी के साथ अप्रिय घटना हो जाने के दौरान थाना प्रभारी मैहर ने बिना जॉच किये हुये एकपक्षीय कार्यवाही करते हुये काग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया. आईजी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है.
जिला कांग्रेस मैहर अध्यक्ष धर्मेश घई, प्रदेश कांग्रेस महासचिव व मैहर जिला प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू के नेतृत्व में ज्ञापन पत्र सौंप कर न्याय उचित कार्यवाही की मांग की गई. इस दौरान कांग्रेस नेता रमाशंकर सिंह, अरुण तनय मिश्रा, बैजनाथ कुशवाहा, पार्षद मनीष नामदेव महेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, शुभम सोनी आदि उपस्थित रहे.
