
ग्वालियर। ग्वालियर में एसआईआर के कार्यों में हो रही लापरवाही, रेत माफिया की बेलगाम मनमानी, यातायात अवरोधों से जन्मी दुर्घटनाओं के साथ-साथ अपराधी राज, गुंडागर्दी, लूट, हत्या, दुष्कर्म छेड़छाड़ तथा नशे के काले कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस द्वारा जिलाधीश के नाम एसडीएम अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसआईआर पर हो रही लापरवाही से लाखों नागरिकों मतदान का हक छीनने का खतरा है, जो लोकतंत्र पर सीधी चोट है। रेत माफिया अवैध उत्खनन कर के कही भी रेत डंप कर देते है, अपनी ट्रॉली और ट्रैक्टर कही भी खड़ा कर देते हैं जिससे सड़कें जाम हो रही हैं और दुर्घटनाओं का सैलाब आ गया है। शहर में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं गुंडे राज कर रहे हैं, लूटपाट, हत्याएं, दुष्कर्म, छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो गई हैं, जबकि नशे का जहर युवाओं की नसों में घुल रहा है। प्रशासन की आंखें बंद हैं, यह जनता के साथ विश्वासघात है।
