
दमोह। ग्राम मझगुवा हंसराज, तहसील पटेरा के आदिवासी परिवारों ने जमीन पर कब्जे और फसल नष्ट करने का आरोप लगाते हुए थाना कुम्हारी में लिखित शिकायत की है।
पीड़ित आदिवासी परिवारों का कहना है कि वे वर्षों से मझगुवा हंसराज तालाब की शासकीय भूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रश्मि सिंह, पति महेंद्र सिंह जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय चंदन सिंह की बहू हैं – और उनके साथ लगभग 40 लोगों ने आदिवासी किसानों को लगातार डराया-धमकाया आदिवासियों का आरोप है कि तालाब क्षेत्र में बोई गई लगभग 35 एकड़ तिली की फसल में से करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल जोतकर नष्ट कर दी गई और उस जमीन पर कब्जा कर लिया गया। पीड़ित किसानों ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि यदि दोबारा जमीन पर आए तो गाड़ दिया जाएगा। इस मामले में सभी आदिवासी किसानों ने थाना प्रभारी कुम्हारी को आवेदन देकर घटनास्थल की जांच कराने, फसल नष्ट करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू करने की बात कही है।
