पेट्रोल पंप में गुंडई: हफ्ता न देने पर कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत इंडियन आयल पेट्रोल पंप मोहसाम में बदमाशों ने हफ्ता न देने पर जमकर उपद्रव मचाया। पेट्रोल पंप कर्मियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। एक कर्मी को किस कदर मारा, उसे सुनाई देना तक बंद हो गया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके साथी कर्मचारियों की भी धुनाई कर दी। जब पंप कर्मियोंं ने आरोपियों के सामने हाथ पैर जोड़े तब वे भागे। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गुरूवार को भरत पासवान 41 वर्ष निवासी सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंडियन आयल पेट्रोल पंप मोहसाम में पिछले चार वर्ष से टायर में हवा भरने का काम करता है पेट्रोल पंप में अजीत पटेल, अभिषेक पटेल शेख शब्बीर अजय पटेल भूरेलाल यादव आदि लडके काम करते है। बीती रात्रि में वह अजीत पटेल, अभिषेक पटेल शेख शब्बीर उक्त पेट्रोल पंप में ड्यूटी में थे। रात करीब 1:30 बजे बजे 2 मोटर सायकल में चार लडके पेट्रोल पंप में आये और पेट्रोल पंप के आफिस का दरवाजा बंद था चारों लोग दरवाजा में ठोकर मारने लगे।

एक बदमाश ने स्वयं को शिवम चौबे सिहोरा का बताया और कहने लगा पेट्रोल पंप चलाना हो तो हम लोगों को रुपये देना पडेगा, रूपये नही देने पर स्वयं चौबे और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। एक अन्य अज्ञात लडके ने उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर दोनो कानो मे पेट मे चोट पहुंचा दी उसे दोनो कानो मे सुनाई नही दे रहा है। अजीत पटेल, अभिषेक पटेल शेख शब्बीर आदि लडकों ने बीच बचाव करने लगे तो सभी ने उनके साथ भी झूमा झटकी किये है। हम लोगों ने हांथ पैर जोडते रहे तब जाकर स्वयं चौबे तथा अज्ञात तीनों लडके जान से मारने की धमकी देते भाग गए।

Next Post

सडक़ हादसे में युवक की मौत

Fri Jul 17 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत रिमझा में हुए सडक़ हादसे में घायल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि राजकुमार वर्मा 27 वर्ष निवासी कठौंदा रिमझा माढोताल को 12 जुलाई को शाम 4-30 बजे रिमझा में सडक़ दुर्घटना में घायल होने के कारण भर्ती […]

You May Like