
नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागड़ा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत उत्तर रानीपुर बीट में एक नर तेंदुए की मौत की सूचना मिलने पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल की गहन जांच की गई। विशेषज्ञों की निगरानी में तीन डॉक्टरों द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए। शव का अंतिम संस्कार वन विभाग की तय प्रक्रिया अनुसार किया गया। मौके पर एनटीसीए प्रतिनिधि सहित अनेक अधिकारी व विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस घटना पर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जांच नियमानुसार जारी है।
