एमसीडी के उपचुनाव में भाजपा करेगी अच्छा प्रदर्शनः सचदेवा

नयी दिल्ली 30 नवम्बर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उम्मीद जतायी है कि भाजपा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

श्री सचदेवा ने रविवार को एमसीडी चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में एक साथ 12 एमसीडी वार्डों में उपचुनाव हुए और यह एक बिल्कुल नयी परिस्थिती रही।

सामान्यतया दिल्ली के स्थानीय चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहता है और आज निगम उपचुनाव में भी देखने को मिली, लेकिन संगठन पर आधारित पार्टी होने का लाभ भाजपा को मिलता दिखा। सभी वार्डों में भाजपा की मेजों पर लोग वोटर पर्ची बनवाते दिखे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ” मतदान के दौरान मैं खुद सात वार्डों में गया और शेष जगह से भी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर यह कह सकता हूं कि भाजपा का प्रदर्शन शानदार होगा।”

उन्होंने बताया कि वह चाँदनी चौक, ग्रेटर कैलाश, ढिचकाऊं कलां, द्वारका बी, संगम विहार ए, विनोद नगर, दक्षिणपुरी वार्डों में जा कर कार्यकर्ताओं से मिले। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वंय परिवार सहित अपने गृह वार्ड शालीमार बाग में मतदान किया। सांसद कमलजीत सहरावत ने द्वारका बी वार्ड में, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने चाँदनी चौक वार्ड में और कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने अशोक विहार वार्ड में मतदान किया।

 

Next Post

84वी अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता 2 दिसंबर से

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर। खेल नगरी ग्वालियर एक बार फिर से रोमांच, जज़्बे और शानदार हॉकी खेल का साक्षी बनने जा रहा है। 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक रेलवे हॉकी स्टेडियम, तानसेन रोड पर प्रसिद्ध 84वी अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम ग्वालियर […]

You May Like