मुंबई में आवासीय इमारत में आग लगी

मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई के कांदिवली इलाके में बुधवार को एक 36 मंजिला आवासीय इमारत की 28वीं मंजिल पर आग लग गई।

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार आग आज शाम 7.54 बजे गोकुल कॉनकॉर्ड बिल्डिंग, दत्तानी पार्क रोड, कांदिवली (पूर्व) में स्थित इस इमारत की 28वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 2802 में लगी।

विभाग ने बताया कि आग बुझाने के लिए सात पानी के टैंकर भेजे गए। आग पर रात 10.21 बजे काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित-साय

Thu Dec 4 , 2025
रायपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री साय बुधवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव […]

You May Like