जबलपुर:विजय नगर थाना अंतर्गत दीनदयाल चौक के पास बीती रात बेलगाम बस ने युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि राजा बहेलिया 29 वर्ष निवासी प्रेमसागर चौकी रोड सरकारी क्वाटर थाना हनुमानताल ने बताया कि कल विजयनगर में विदाई समारोह कार्यक्रंम से अपने घर वापस जा रहा था.
जैसे ही रात्रि 11:50 बजे करीब दीनदयाल चौक पहुंचा उसी समय अज्ञात बस के चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्व बस चलाकर पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 45 वर्ष को टक्कर मार दिया एवं अज्ञात व्यक्ति के उपर से बस का चका चढ़कर निकल गया जिससे अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी, अज्ञात बस का चालक बस को लेकर भाग गया।
